The Journalist Post
Jalandhar

मेहर चंद पॉलिटैक्निकल कॉलेज के छात्रों की एक्टिवा फिसलने से एक की मौत

जालंधर : मकसूदां फ्लाईओवर पर बुधवार देर शाम मेहर चंद पॉलिटैक्निकल कॉलेज के छात्रों की एक्टिवा फिसलने से एक छात्र की मौत हो गई। दो छात्र इस हादसे में घायल हुए है। हादसा क्रेन को ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ। मृतक छात्र की पहचान बिट्टू (17) पुत्र रणजीत भारती निवासी फोकल प्वाइंट (मूल रूप बिहार) के रूप में हुई है। थाना एक के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि बिट्टू, सुमित निवासी गदईपुर और अखिल निवासी बचिंत नगर तीनों मेहर चंद पॉलिटैक्निकल कॉलेज के छात्र है जो देर शाम छुट्टी के बाद एक ही एक्टिवा पर सवार होकर अपने घरों की तरफ जा रहे थे। उन्होंने कहा कि फिलहाल की जांच में पता लगा है कि जैसे ही वह मकसूदां फ्लाईओवर पर पहुंचे तो क्रेन को ओवरटेक करते हुए उनकी एक्टिवा फिसल गई जो डिवाइडर से बुरे तरीके से टकरा गई। इस दौरान बिट्टू बेसुध हो गया जबकि सुमित और अखिल को चोटें आई। जैसे ही तीनों को अस्पताल ले जाया गया तो बिट्टू को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। सुमित खतरे की हालत से बाहर है जबकि अखिल के हाथ पर चोट आई है। एस.एच.ओ. राकेश कुमार ने बताया कि तीनों युवक मेहर चंद पॉलिटैक्निकल कॉलेज में इंजीनियरिंग का कोर्स कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। फिलहाल पुलिस अन्य तथ्य भी खंगाल रही है। पुलिस ने मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related posts

बाढ़ की बड़ी आपदा के बाद 2300 गांवों में सफाई महाअभियान शुरु

Rajnish

लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल में हुआ बड़ा विवाद, पेरेंट्स ने लगाया आरोप

Rajnish

रमन अरोड़ा के खिलाफ थाना रामामंडी में एक और मामला दर्ज, अभी मिली थी जमानत

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!