The Journalist Post
Jalandhar

बाढ़ की बड़ी आपदा के बाद 2300 गांवों में सफाई महाअभियान शुरु

चंडीगढ़: पंजाब में बाढ़ की बड़ी आपदा के बाद अब राज्य सरकार महा सफाई अभियान शुरू किया है। राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस महाअभियान का ऐलान किया था। इसके तहत 14 सितंबर से लेकर 23 सितंबर बाढ़ प्रभावित 2300 गांवों में सफाई के लिए विशेष अभियान चलेगा। इसकी औपचारिक शुरुआत रविवार को हुई। अभियान में सफाई के साथ सरकार की तरफ से लोगों को जरूरी राहत भी पहुंचाने का प्रावधान किया गया है। सरकार के अनुसार बाढ़ में आई गंदगी को साफ करके शहरों और गांवों को फिर से स्वच्छ किया जाएगा। 10 दिनों के इस अभियान में पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों को पूरी तरह से स्वच्छ बनाया जाएगा। पंजाब सरकार के अनुसार इस महाअभियान में हर गली, हर मोहल्ले, हर वार्ड को साफ-सुथरा और पहले से बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जलभराव से जमा हुई गाद, सिल्ट और गंदगी को हटाने के लिए नगर निगमों, नगर परिषदों और पंचायतों को स्पष्ट आदेश दिए गए हैं। कई जिलों में 1000 से ज्यादा सफाई कर्मचारी, 200 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रालियां, 150 जेसीबी मशीनें और सैकड़ों की संख्या में हेल्थ वर्कर्स इस काम में लगाया गया है। सरकार ने सभी जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं, जिनकी सीधी निगरानी में काम हो रहा है। राज्य सरकार ने हर जोन का ज़िम्मा एक अफसर को सौंपा गया है और उन्हें साफ निर्देश हैं कि वे रोजाना ग्राउंड पर रहें और काम पूरा कराएं। नगर निगमों में कमिश्नर और जिलों में एडीसी को विशेष जिम्मेदारी दी गई है कि कोई भी शिकायत लंबित न रहे। मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद इस पूरे अभियान की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वे लगातार अधिकारियों से संपर्क में हैं और खुद स्थिति का जायज़ा ले रहे हैं। उन्होंने साफ कहा है, ये कोई औपचारिक मुहिम नहीं, ये पंजाब के हर नागरिक के घर-आंगन को फिर से खुशहाल बनाने का संघर्ष है। सरकार के इस अभियान में सिर्फ सफाई ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं पर भी बराबर फोकस है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दवा छिड़काव, साफ पानी की आपूर्ति और प्राथमिक चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे हैं। बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए भी तेज़ी से सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया है। घरों, दुकानों, सड़कों, बिजली के खंभों, जल योजनाओं जैसी सभी सार्वजनिक व निजी संपत्तियों का आकलन इंजीनियरिंग टीमों द्वारा किया जा रहा है, ताकि सरकार हर प्रभावित व्यक्ति को जल्द से जल्द मुआवजा दे सके। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे, इसलिए हर जगह ‘काम से पहले और बाद’ की तस्वीरें खींची जा रही हैं। यह प्रक्रिया यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी काम अधूरा न रहे और हर जरूरतमंद तक सरकारी मदद पहुंचे। पंजाब में बाढ़ की तबाही के बाद अब सरकार के सामने ने सब कुछ ठीक करके और प्रभावितों को मदद पहुंचाने की चुनौती है। बाढ़ के रौद्र रूप लेने पर पंजाब के सीएम ने अपना हेलीकॉप्टर बचाव कार्य में लगा दिया था।

Related posts

जालंधर सड़क हादसा में पूर्व शिक्षा मंत्री मोहिंदर सिंह केपी के बेटे की मौत

Rajnish

जालंधर के 12 वर्षीय स्कूल जा रहे छात्र का अपहरण, ट्रक से छलांग लगाकर बचाई जान

Rajnish

रमन अरोड़ा के खिलाफ थाना रामामंडी में एक और मामला दर्ज, अभी मिली थी जमानत

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!