The Journalist Post
International

कनाडा में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत तीनों सवार बाल-बाल बचे

टोरंटो : टोरंटो के पूर्वी क्षेत्र में सोमवार शाम एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सौभाग्य से इस हादसे में किसी की जान नहीं गई और पायलट समेत विमान में सवार तीनों लोग सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। स्टेडियम क्षेत्र में विमान गिरते ही पैरामेडिक टीम मौके पर पहुंच गई। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, विमान से रिस रहे ईंधन पर तुरंत काबू पा लिया गया, जिसकी वजह से विमान आग की चपेट में आने से बच गया। चार सीटों वाले पाइपर-140 विमान में पायलट समेत तीन लोग सवार थे। विमान के जमीन पर गिरते ही आग लगने से पहले सभी बाहर निकल गए। इस दौरान उन्हें केवल मामूली चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने विमान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कनाडा एविएशन सेफ्टी बोर्ड भी इस दुर्घटना की जांच करेगा।

Related posts

रूस-यूक्रेन शांति वार्ता ठप्पः जेलेंस्की बोले-“पुतिन को शांति में कोई रुचि नहीं, अब ट्रंप और यूरोप से उम्मीद

Rajnish

आसमान का बेताज बादशाह है 5वीं पीढ़ी का एसयू 57 फाइटर जेट!

Rajnish

बलूचिस्तान में सार्वजनिक आयोजित रैली दौरान 14 लोगों की मौत, 35 घायल

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!