The Journalist Post
India

हिमाचल प्रदेश में फिर आई आफदा, मंडी में फटा बादल, तीन की मौत, तीन दबे

मंडी : भारी बारिश ने हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में तबाही मचा दी। लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इस आपदा में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मलबे में दबे बताए जा रहे हैं। दो घायलों को ग्रामीणों ने जीवित निकाल लिया, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुंदरनगर उपमंडल के निहरी तहसील के बोए पंचायत के ब्रगटा गांव में बड़ा भूस्खलन हुआ। यहां एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया और पांच सदस्यीय परिवार मलबे में दब गया। ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और दो लोगों को जीवित बाहर निकाल लिया। बाकी तीन की तलाश में पुलिस, स्थानीय लोग और आपदा प्रबंधन दल जुटे हुए हैं। लगातार बारिश और ढीली मिट्टी राहत कार्य में बाधा डाल रही है। इससे मुख्य बस अड्डा और आसपास की दुकानें जलमग्न हो गईं। बाढ़ के पानी में हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एचआरटीसी) की कई बसें बह गईं और अनेक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है। दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ और प्रारंभिक अनुमान के अनुसार नुकसान करोड़ों रुपये तक पहुंच सकता है। धर्मपुर के एसडीएम जोगिंदर पाटियाल ने बताया कि ‘बस अड्डे को भारी नुकसान हुआ है। एचआरटीसी की कई बसें बह गईं या क्षतिग्रस्त हो गई हैं। दुकानों को भी व्यापक नुकसान हुआ है। नुकसान का पूरा आकलन अभी जारी है।’

Related posts

जेन ज़ी प्रदर्शन में 25 लोगो की मौतें व 600 घायल, गोलीबारी में मारे गए 3 पुलिसकर्मी

Rajnish

आइफोन 17 सीरीज लॉन्च

Rajnish

वैष्णो देवी की यात्रा 14 सितंबर से फिर से शुरू, लैंडस्लाइड के बाद बंद कर दिया गया था मार्ग

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!