The Journalist Post
India

केंद्र सरकार ने जारी की एसडीआरएफ फंड की दूसरी किश्त, पंजाब को मिले 240.8 करोड़ रुपये

चंडीगढ़ : स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फंड के 12 हजार करोड़ रुपये गायब होने के विवाद के बीच केंद्र सरकार ने पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लिए एसडीआरएफ की इस साल की दूसरी किश्त एक महीना पहले रिलीज कर दी है। पंजाब को 240.80 करोड़ और हिमाचल प्रदेश को 198.80 करोड़ रुपये की राशि रिलीज की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो पिछले दिनों पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करने के लिए आए थे ने उसी दिन यह घोषणा की थी कि पंजाब और हिमाचल प्रदेश को अक्टूबर में मिलने वाली एसडीआरएफ की राशि की दूसरी किश्त एक महीना एडवांस में रिलीज कर दी जाएगी। प्रधानमंत्री के जाते ही केंद्र सरकार ने यह राशि रिलीज कर दी है। अब राज्य सरकार को भी इसमें अपने हिस्से के 80 करोड़ रुपये शामिल देकर जमा करवाने होंगे। 15वें वित्तीय आयोग की सिफारिश पर सभी राज्यों को स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फंड की राशि दो किश्तों में दी जाती है। एक किश्त अप्रैल महीने में बजट पारित होने के तुरंत बाद दी जाती है और दूसरी किश्त एक अक्टूबर को दी जाती है। एसडीआरएफ में 75 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और 25 प्रतिशत राशि राज्य सरकार की ओर से मुहैया करवाई जाती है और यह कुल राशि राज्य सरकार के पास रिजर्व फंड के तौर पर रहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस दिन जब यह घोषणा की थी कि पंजाब सरकार के पास 12 हजार करोड़ रुपये की राशि पहले से ही एसडीआरएफ में है साथ ही वह 1600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि भी वित्तीय सहायता के रूप में देंगे। इसके अलावा उन्होंने यह भी घोषणा की कि बाढ़ग्रस्त इलाकों के हुए नुकसान का आकलन करने के लिए दो केंद्रीय टीमें आई हुई हैं उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित योजनाओं में फंड की एलोकेशन बढ़ाई जाएगी।

Related posts

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में हंगामा, आप पार्षदों को मार्शलों ने बाहर निकाला

Rajnish

भारत 99 पदकों के साथ एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में प्रथम स्थान के साथ अपना सबसे सफल अभियान दर्ज

Rajnish

आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता से लड़ना सभी मानवतावादी देशों का कर्तव्य: मोदी

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!