The Journalist Post
Punjab

अमृतसर ब्यास इलाके में पुलिस और गैंगस्टरों में जमकर बरसी गोलियां

अमृतसर : अमृतसर देहात के ब्यास इलाके में वीरवार की दोपहर पुलिस और गैंगस्टरों में जमकर गोलियां चली। जानकारी के अनुसार दोनों तरफ से करीब 20 से 22 राउंड फायर किए गए। विदेश बैठे कुख्यात गैंगस्टर जीवन फौजी के दो गुर्गे संदीप जानी और और हैरी बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। एसएसपी मनिंदर सिंह और डीएसपी गुरिंदर पाल सिंह नागरा की अगुवाही में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ब्यास क्षेत्र में जिला कपूरथला के काला सांगा गांव के बदमाश संदीप जानी, हैरी और अमन छुप कर बैठे हैं। तीनों बदमाश विदेश बैठे अपने आका गैंगस्टर जीवन फौजी के इशारे पर पंजाब भर में रंगदारियां मांग रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आशंका है कि तीनों के खिलाफ माझा क्षेत्र में रंगदारी वसूलने हत्या और हत्या प्रयास के कई मामले दर्ज हैं। घायल हुए दोनों बदमाशों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। एक को गिरफ्तार कर सीआईए स्टाफ ले जाया गया है।

Related posts

नगर निगम के नए कमिश्नर संदीप ऋषि के कार्यभार संभालते ही निगम परिसर में खड़ा हुआ हंगामा

Rajnish

पंजाब सरकार द्वारा पूरा राज्य आपदा प्रभावित घोषित, बाढ़ से 23 जिलों में 1400 गांव बाढ़ में जलमग्न

Rajnish

बिक्रम मजीठिया के खिलाफ 45,000 पन्नों के चार्जशीट शामिल

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!