The Journalist Post
India

दिल्ली यूनिवर्सिटी में बदली सत्ता, अध्यक्ष समेत 3 पदों पर एबीवीपी की जीत

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (दूसु) के छात्र संघ चुनावों में एबीवीपी ने बाजी मार ली है. मतगणना पूरी होने के बाद अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के आर्यन मान ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने यह चुनाव करीब 16 हजार वोटों से जीता है. वहीं उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआयी के राहुल झांसला ने अपना कब्जा जमाया है. सचिव पद पर एबीवीपी के कुणाल चौधरी, संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी की दीपिका झा ने जीत दर्ज की है. चुनाव के लिए बीते दिन गुरुवार को मतदान कराया गया था. हालांकि इस वोटिंग को लेकर एनएसयूआयी ने एबीवीपी पर इवीऍम से छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे. एनएसयूआयी ने कहा कि हम चुनाव नतीजे सामने आने के बाद कोर्ट का रुख करेंगे. इस चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में कराया गया था. मतगणना को लेकर पुलिस ने पहले ही सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम कर लिए थे. दिल्ली पुलिस ने डीयू कैंपस और उसके बाहर 600 से अधिक कर्मियों को तैनात किया है. इसके साथ ही ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है.छात्र संघ के चार प्रमुख पदों के लिए चुनाव कराया गया था. इनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पद शामिल हैं. इन 4 पदों के लिए कुल मिलाकर 21 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे. हालांकि वोट प्रतिशत काफी कम रहा है. कुल मतदान 39.45 प्रतिशत दर्ज किया गया था. दिल्ली विश्वविद्यालय (दूसु) चुनाव के पिछले साल के परिणाम की बात की जाएं तो तब कांग्रेस संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया एनएसयूआयी ने सात साल बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष पद पर कब्जा किया था. एनएसयूआयी ने रौनक खत्री को मैदान में उतारा था और वह अध्यक्ष बने थे. उन्होंने पिछले चुनाव में एबीवीपी के ऋषभ चौधरी को 1,300 से अधिक वोटों से हराया था. शुरुआती रुझान से ऐसा माना जा रहा है कि एबीवीपी एक बार फिर वापसी करती हुई दिखाई दे रही है.

Related posts

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में हंगामा, आप पार्षदों को मार्शलों ने बाहर निकाला

Rajnish

आप विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा दोषी करार

Rajnish

ओमान के खिलाफ खेलने से पहले कप्तान सूर्यकुमार ने बदली रणनीति, भारत करेगा बैटिंग लाइन-अप का ऑडिशन

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!