The Journalist Post
India

पंजाब में साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़, 39 गिरफ्तार

फगवाड़ा : पंजाब के फगवाड़ा में पुलिस ने एक साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। फगवाड़ा के पलाही रोड स्थित एक होटल एवं रिसॉर्ट से चल रहे इस गिरोह की धरपकड़ के लिए बृहस्पतिवार देर रात छापा मारा गया। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कपूरथला और फगवाड़ा सिटी पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान के दौरान 39 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 40 लैपटॉप, 67 मोबाइल फोन और 10 लाख रुपये नकद भी बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, नगालैंड, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह समूह अमेरिका और कनाडा में लोगों को सॉफ्टवेयर समाधान देने के बहाने ठग रहा था। वे लोगों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को हैक कर लेते थे। शुरुआती जांच में पता चला कि यह रैकेट अमरिंदर सिंह उर्फ ​​साबी टोहरी नामक शख्स चला रहा था। उसने किराये पर जगह लेकर अवैध कॉल सेंटर बना रखा था। इस कॉल सेंटर का संचालन दिल्ली के साउथ एवेन्यू निवासी जसप्रीत सिंह और साजन मदान कर रहे थे।

Related posts

जम्मू-कश्मीर का रामबन एक बार फिर भीषण प्राकृतिक आपदा की चपेट में, 5 लोगों की मौत

Rajnish

सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हो जाओ सावधान

Rajnish

जम्‍मू-पठानकोर्ट हाइवे का पुल टूटा, सड़कें हुई जलमग्न

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!