The Journalist Post
Punjab

ट्रंप के 50% टैरिफ का जवाब देगा भारत, निर्यातकों को बचाने के लिए मोदी सरकार खोलेगी खजाना

नई दिल्ली : अमेरिका द्वारा भारतीय सामानों पर लगाए गए भारी-भरकम टैरिफ से परेशान निर्यातकों के लिए केंद्र सरकार जल्द ही एक बड़ा राहत पैकेज लाने की तैयारी में है। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार, सरकार उन उद्योगों को बचाने के लिए एक विशेष योजना पर काम कर रही है, जो इस टैरिफ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ की मार झेल रहे कपड़ा , रत्न और आभूषण चमड़ा और रसायन जैसे सेक्टरों को तत्काल राहत देने की तैयारी है। यह पैकेज ठीक उसी तर्ज पर तैयार किया जा रहा है, जैसा कोविड-19 महामारी के दौरान एमएसएमई सेक्टर को संकट से उबारने के लिए दिया गया था। सरकार का मुख्य उद्देश्य छोटे निर्यातकों को नकदी की कमी से बचाना, नौकरियों पर आए संकट को टालना और भारतीय उत्पादों के लिए नए अंतरराष्ट्रीय बाजार तलाशने में मदद करना है।
हाल ही में अमेरिका ने भारत से आने वाले कई उत्पादों पर 50 फीसदी का भारी टैरिफ लगा दिया है। बताया जा रहा है कि इसमें 25 फीसदी टैरिफ रूस से तेल खरीदने के एवज में जुर्माने के तौर पर लगाया गया है। इस फैसले से भारतीय निर्यातक अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा से बाहर होने की कगार पर पहुंच गए हैं।

Related posts

पीआरटीसी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई15 यात्री घायल

Rajnish

गुरदासपुर में नवोदय विद्यालय में करीब 400 छात्र और 40 स्टाफ सदस्य बाढ़ के पानी में फंसे

Rajnish

चंडीगढ़ में भी स्कूल 7 सितंबर तक बंद, लगातार बारिश के कारण यातायात सबसे ज्यादा प्रभावित

Rajnish

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

error: Content is protected !!